नवचेतना समाज सेवी संगठन ने विभिन्न स्थानों पर लगाए पौधे

बालोद| नवचेतना समाज सेवी संगठन ने कलेक्टर की अनुमति से कलेक्ट्रेट में पौधे लगाए गए। इसमें कटहल, पीपल, कदंब, गुलमोहर, चेरी, महोगनी, सिरसा, इमली, अर्जुन, मौलश्री, रामफल पौधे शामिल है। संयोजिका पद्मिनी साहू ने बताया कि ग्राम टेंगना बरपारा में 30 पौधे लगाए गए। उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय निवासी पूर्व सभापति जिला पंचायत ललिता साहू, डिलेश्वरी साहू,सरस्वती साहू, चांदनी साहू को दिया गया। ग्राम घुमका में भी 30 पौधे लगाए गए। वहां के स्कूली बच्चों को गोद दिया गया। ग्राम झलमला में पौधे के देखरेख की जिम्मेदारी चंद्रशेखर पटेल, भानु प्रताप पटेल और रुपेश पटेल को दिया गया। ग्राम सिवनी, पांडुका, कोपरा, सुरसाबांधा, कुर्सीपार में पौधे लगाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *