आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक युवक का सोशल मीडिया पर बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिवा कुमार नाम का एक युवक अपने गांव से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी कर रहा है। वीडियो बनाने से पहले आरोपी सभी से जय भीम कहकर इस वीडियो को शूट करता है। इसके बाद अमित शाह पर टिप्पणी करता है। आरोपी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया X अकाउंट के माध्यम से आजमगढ़ पुलिस से भी की गई है। रानी की सराय थाने की पुलिस जांच कर रही है।


