युवक ने दो बहनों को बाजार में पीटा, VIDEO:उन्नाव में आसपास हैं कपड़े की दुकानें, कस्टमर को लेकर था विवाद

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिन्दुखेड़ा की दो सगी बहनों के साथ नगर नवाबगंज में कपड़े के व्यापार करने वाले एक युवक ने मारपीट की। युवतियों का आरोप है कि युवक गुडडू यादव पास ही कपड़े का व्यापार करता है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण अक्सर उनसे विवाद करता था। गुडडू यादव ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की और अभद्रता भी की। इस घटना का एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। युवतियों ने बताया कि वो अपनी दुकान पर कपड़े का व्यापार कर रही थीं तभी युवक ने बिना किसी कारण के उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने दोनों बहनों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। युवतियों का आरोप है कि युवक ने उनकी इज्जत से भी खिलवाड़ किया और उन्हें अपमानित किया। मारपीट के बाद जब युवती इस घटना की शिकायत करने के लिए अजगैन कोतवाली गईं तो उन्हें नवाबगंज चौकी भेज दिया गया। पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
युवतियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और मामले को हल्के में लिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस की यह लापरवाही से आरोपी युवक को कोई सजा नहीं मिल रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को नजरअंदाज किया, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम हो गई है। वीडियो में दिखाई दिया युवक
इस बीच, मारपीट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें आरोपी युवक युवतियों के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में युवक की पहचान स्पष्ट रूप से हो रही है। युवतियों का यह भी आरोप है कि चूंकि वे अनुसूचित जाति से हैं, इसलिए आरोपी युवक ने उन्हें जातिगत कारणों से परेशान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *