मथुरा में दो पक्षों में फायरिंग:श्रद्धालु के लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके की रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार की देर रात को दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते आमने सामने की फायरिंग हो गई। जिसके चलते वहां से निकल रहे एक श्रद्धालु युवक के पैर में गोली लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस झगड़े में शामिल युवकों की तलाश में जुटी है। रमणरेती इलाके का मामला वृंदावन के रहने वाले पुनीत गौतम और गोपाल गौतम में पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार देर रात को दोनों का वृंदावन कोतवाली इलाके के रमणरेती क्षेत्र के सत्यम गेस्ट हाऊस के समीप आमना सामना हो गया। बताया जाता है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष के लिए सेंध लगाए बैठा था। दोनों के आमने सामने होने पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसी बीच वहां से निकल रहे श्रद्धालु संभल निवासी कमलकांत के पैर में गोली जा लगी। पुलिस पहुंची मौके पर सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। खबर अपडेट हो रही है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *