आज सोने चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹104 गिरकर ₹1,09,603 पर पहुंचा; चांदी ₹1.28 लाख प्रति किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 15 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना 104 रुपए गिरकर 1,09,603 पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत भी 245 रुपए घटकर 1,27,763 रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को गोल्ड ने 1,09,707 रुपए और सिल्वर ने 1,28,008 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल सोना ₹33,441 और चांदी ₹41,746 महंगी हुई 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,210 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,950
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,800
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,800
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,380 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,100 सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल पर ट्रेंड कर रहा गोल्ड-सिल्वर सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। चांदी 3,509 रुपए बढ़कर 1,28,008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोना 611 रुपए की बढ़त के साथ 1,09,708 रुपए पर पहुंचा। इसके बाद से गोल्ड-सिल्वर रेट को गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को भी देखें तो साफ है कि गोल्ड-सिल्वर रेट को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सोर्स- GOOGLE TRENDS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *