फैक्ट्री से लौटकर जहरीली दवा खा ली:19 साल के युवक की मौत, यूपी से आकर अलवर में मजदूरी करता था

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले 19 साल के मजदूर युवक ने जहरीली दवा खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक उत्तरप्रदेश के बांदा जिला निवासी दीपक वर्मा पुत्र राजेश वर्मा है। जो करीब 6 महीने पहले ही अलवर के एमआईए में फैक्ट्री में काम करने आया था। मृतक के साथ कमरे में रहने वाले युवक सुशील ने बताया कि रविवार शाम को आटा बनाने वाली फैक्ट्री से काम कर कमरे पर लौट आए थे। इसने किसी से फोन पर बात की थी। उसके बाद युवक दीपक ने कमरे पर ही जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जब वह उल्टी करने लगा तो उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां सोमवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *