रायगढ़ में शेर की प्रतिमा में लगी आग; VIDEO:नवरात्र को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा लायी जा रही थी, आतिशबाजी के दौरान हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया में मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में लाकर उसकी अंतिम तैयारी पूरी की जाती है, लेकिन उससे पहले प्रतिमा के शेर के बाल में आतिशबाजी के कारण आग लग गई। इसके बाद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और अब वह वीडियो वायरल होने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया के वार्ड नंबर 11 पोस्ट ऑफिस रोड पर भव्य दुर्गा पंडाल बनाया जाता है। काफी धूमधाम से यहां नवरात्रि मनाई जाती है। यहां नवरात्रि को लेकर कई दिनों से पहले से तैयारी की जाती है। जहां रविवार की देर शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा लायी जा रही थी। ताकि पंडाल के भीतर ही उसे अंतिम रूप दिया जा सके। इस दौरान समिति द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी, लेकिन तभी अतिशबाजी से चिंगारी मां दुर्गा के प्रतिमा के साथ बने शेर की प्रतिमा के गले के बाल में आ गई और बाल जलने लगा। इस दौरान यहां मौजूद कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। हांलाकि कुछ ही देर में समिति के सदस्यों ने पानी व अन्य तरह से आग को बुझा लिया। कोई खास नुकसान नहीं हुआ
इस संबंध में समिति के पदाधिकारी व वार्ड पार्षद अरूण चौधरी ने बताया कि क्रेकर्स की चिंगारी से शेर की प्रतिमा के बाल में आग लगा था। उसे कुछ ही मिनटो में बुझा लिया गया। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि वहां काफी लोग थे। पंडाल में प्रतिमा लायी जा रही थी। उसके बाद उसे अंतिम रूप दिया जाता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *