बुरहानपुर में रविवार देर रात एक बिजली के पोल में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। पोल के पास एक मकान और पीपल का पेड़ भी आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। रहवासियों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना रविवार रात 10:30 बजे की है। शहर के सुनार पट्टी चौराहे पर बुधवारा के पास बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से कई घरों की बिजली लाइन के तार जल गए। बताया जा रहा है कि सुना पट्टी रोड संकरा होने के कारण करीब आधा घंटे बाद फायर फाइटर की गाड़ी मौके पर पहुंच पाई। रहवासियों के अनुसार बिजली के पोल से लगा हुआ एक मकान और पीपल का पेड़ है। वह भी आग की चपेट में आया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर मिट्टी और घर की छतों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। बाद में बिजली कंपनी की टीम भी मौके पर पहुंची और सुधार कार्य किया।


