छिंदवाड़ा जिले के परासिया के चंदमेंठा में आयोजित अखिल भारतीय महिला पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में इंदौर के ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की बालिका रेसलिंग टीम का वहां स्वागत किया गया। वहां विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने इंदौर की बालिकाओं कुकी मिस्त्री, भूमि कुशवाहा, वैष्णवी पाल, तनु हडिया, वंशिका हडिया. महिला कोच मुस्कान राठौर, पुरुष कोच बलराम नाथ, मैनेजर संतोष कुशवाह का स्वागत किया। उन्होंने कहा ये ये बालिकाएं देश का नाम रोशन करेगी। यहां प्रतियोगिता विधायक द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें देश के कई राज्यों की बालिकाएं और बालक रेसलर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 28 दिसंबर से शुरू हुई है। होकर 29 दिसंबर को समाप्त होगी। इसमें लाखों रुपए के नगद इनाम दिए जाएंगे। विधायक वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय कुश्ती को जन-जन तक पहुंचाना और खेल को लोकप्रिय बनाना मेरा मुख्य उद्देश्य है। वे खेल को बढ़ावा देने के लिए हर साल ऐसा आयोजन करेंगे।


