मोबाइल एडिक्शन से कम सो रहे लोग:एक्सपर्ट बोले- इंटरनेट कंटेंट दिल और दिमाग पर हो रहा हावी, हाइपरटेंशन से गंभीर बीमारियां

मोबाइल पर जरूरत से ज्यादा समय बिताना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इसका सीधा असर लोगों की नींद पर पड़ रहा है। मोबाइल के चलते लोग कम सो रहे हैं। इस कारण हाइपरटेंशन की जद में आ रहे हैं। इसके बाद बीपी, शुगर, किडनी और हार्ट की बीमारी अटैक कर रही है। ऐसे में मोबाइल एडिक्शन को लेकर सजग रहने की जरूरत है। यह कहना है KGMU के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुजीत कुमार कर का। उन्होंने बताया कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे और यंग ही नहीं अधेड़ भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं। नौजवानों पर इसका असर और घातक साबित हो रहा है। कैंपस@सीरीज के 79वें एपिसोड में यूपी के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय, KGMU के मानसिक रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुजीत कुमार कर से खास बातचीत… प्रो. सुजीत कर कहते हैं कि कोविड काल के दौरान लोगों का मोबाइल स्पेंडिंग टाइम में इजाफा हुआ है। मोबाइल पर देखा गया कंटेंट कई बार बेहद आपत्तिजनक होता है। ऐसे में इसका असर सिर्फ फिजिकल ही नही मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। देखें पूरा वीडियो… …………………….. यह भी पढ़ें लखनऊ में चल रही तेज बर्फीली हवाएं:दो दिनों में और बढ़ेगा ठंड का असर; 1 जनवरी से फिर से फिर बदलेगा मौसम लखनऊ में रविवार रात से ही बर्फीली हवा चल रही है। सुबह हवाएं तेज हो गईं, जिससे शीतलहर जैसा अहसास हुआ। सुबह के समय धुंध और कोहरा भी छाया रहा। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा। सोमवार सुबह 7 बजे शहर का टेंपरेचर 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *