बोलेरो ने बाइक को 2 KM घसीटा, निकलती रही चिंगारी:संभल में मुरादाबाद का बाइक सवार युवक गंभीर घायल, ससुराल से जा रहा था घर

संभल में हादसे का एक 47 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। बीजेपी का लोगो लगी ग्राम प्रधान की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। 2 KM तक बोलेरो ने बाइक को घसीटा है। वहीं युवक 1 KM घसीटने के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो के पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गंभीर स्थिति में उसे रेफर कर दिया गया। पहले दो तस्वीरें… 2 किलोमीटर तक घसीटा
पूरा मामला जनपद संभल की सदर कोतवाली संभल क्षेत्र के मुरादाबाद रोड़ और असमोली बाईपास का है। मुरादाबाद की ओर से आ रही बीजेपी लोगो लगी ग्राम प्रधान लिखी बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला, युवक बोलेरो की टक्कर लगने के बाद कुछ देर तक घसीटता रहा, फिर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन बाइक 2 किलोमीटर तक बोलेरो सवार घसीटा हुआ ले गया। निकल रही थी चिंगारी
47 सेकंड का घटना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारती है। फिर बाइक उसी गाड़ी में फंस जाती है। घसीटने लगती है। सड़क पर घसीटने से चिंगारी निकलने लगती है। पीछे चल रहे कार सवार लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मुरादाबाद का रहने वाला है घायल
मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव शहजादखेड़ा निवासी सुखबीर की संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है। वह रविवार की देर शाम को ससुराल से बाइक पर सवार होकर वापस घर के लिए जा रहा था, उसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही बोलेरो ने वाजिदपुरम के निकट टक्कर मार दी। बोलेरो के पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। दर्दनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनुज तोमर ने बताया- बोलेरो गाड़ी के नंबर को नोट कर लिया गया है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। ——————————————– ये भी पढ़ें… लखनऊ में 3 घंटे बैठा रहा बाघ…नहीं पकड़ पाई टीम:28 दिन से निगरानी, वन विभाग की लापरवाही से पिंजरे में ही मर गया पड़वा लखनऊ में 28 दिन से वन विभाग की टीम सिर्फ बाघ के पीछे-पीछे घूम रही है। मचान बना दिया, पिंजरा लगा दिया और निगरानी की जा रही है। बाघ कई बार टीम के सामने आया, शिकार किया। वापस आकर 3 घंटे तक शिकार को खाया, लेकिन टीम ट्रेंकुलाइज नहीं कर पाई। वहीं वन विभाग की लापरवाही से पिंजरे में बंधे पड़वा की दम घुटने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *