संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्तिभाव से मनाया पोषबड़ा महोत्सव:हनुमानजी महाराज को लगाया 501 किलो पोषबड़ा का भोग,बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

भीलवाड़ा शहर के गोलप्याऊ क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में रविवार शाम पूरी भक्तिभावना के साथ पोषबड़ा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हनुमानजी महाराज को विशेष चोला चढ़ाया गया। शाम को आरती के बाद पोषबड़ा प्रसाद का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने जमकर हनुमानजी महाराज के जयकारे लगाए। संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज ने बताया कि पोष माह के अवसर पर आज आरती के बाद हनुमान जी महाराज को पोषबड़ा, पकोड़ी और गाजर के हलवे का भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। पोषबड़ा महोत्सव के तहत 501 किलो चना व मूंग की दाल के पकौड़े व आलूबड़े बनाए गए। पोषबड़ा प्रसाद पाने के लिए शहर सहित आस पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रसाद पाने के लिए लंबी कतारे लगी। इनकी रही मौजूदगी पोषबड़ा प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभालने वालों में सांवरमल बंसल,रमेशचन्द्र बंसल, महावीरप्रसाद अग्रवाल,दीपक कोठारी कन्हैयालाल स्वर्णकार, राजेश कुदाल,सुनील रांका आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *