लातेहार में झारखंड छात्र मोर्चा का प्रदर्शन,12 सूत्री ज्ञापन सौंपा

भास्कर न्यूज | लातेहार डिग्री महाविद्यालय मनिका में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था और 12 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा की मनिका इकाई ने सोमवार को प्रदर्शन किया। छात्र नेता उत्तम कुमार ने कहा कि कॉलेज खुले सात वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक शिक्षकों की भारी कमी है। अर्थशास्त्र में शिक्षक नहीं होने से वाणिज्य विभाग के शिक्षक को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब उपयोग में नहीं लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेशन लेट होने से छात्रों का भविष्य संकट में है। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने 12 सूत्री मांग पत्र प्राचार्य को सौंपा। मांग पत्र में नियमित सत्र संचालन, सभी संकायों में शिक्षकों की नियुक्ति, परीक्षाओं का परिणाम जारी करने, बैकलॉग परीक्षा की तारीख घोषित करने, भूगोल और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने, सीसीटीवी लगाने व महाविद्यालय तक पहुंच पथ निर्माण समेत 12 बिंदुओं को शामिल किया गया है। छात्रों ने कहा कि प्रशासन को दशहरा तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर महाविद्यालय गेट पर तालेबंदी की जाएगी और आंदोलन विश्वविद्यालय तक ले जाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *