दिन में गर्मी ने सताया, आज मौसम साफ रहेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सोमवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के तापमान की तुलना में थोड़ा कम था। रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस था। शहर में आर्द्रता का स्तर भी बढ़ा रहा, जिससे दिन में उमस महसूस की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार से लुधियाना में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। आगामी दिनों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बता दें इस मानसून में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में होने वाली बारिश का कोटा भी अब तक पूरा हो चुका है। 1997 के बाद पहली बार मानसून में 800.5 एमएम बारिश हो चुकी है। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, तब गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी 320 320 न्यूनतम अधिकतम 250 330 18 सितंबर 17सितंबर 16 सितंबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *