लुधियाना शहर में दुष्कर्म के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला नौकरी का लालच देकर युवती से दुष्कर्म करने का है, जबकि दूसरा नाबालिग के साथ कुकर्म का है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पहले मामले में मामला न्यू शिमलापुरी की रहने वाली 28 वर्षीय लड़की से जुड़ा है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि नौकरी की तलाश में उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में अपना रेज्यूमे भेजा था। इसी दौरान उन्हें अपने भाई के दोस्त के माध्यम से आरोपी प्रदीप मिश्रा का नंबर मिला। मिश्रा ने उन्हें इंटरव्यू के लिए चंडीगढ़ रोड पर बुलाया और कुछ दिनों बाद कर्मचारी ने पीड़िता को प्रदीप मिश्रा से संपर्क करने को कहा। पीड़िता ने प्रदीप मिश्रा को फोन किया तो उन्हें एक लोकेशन पर बुलाया गया। पीड़िता ने उबर कैब बुक की और दोराहा नहर पुल के पास पहुंची। वहां प्रदीप मिश्रा ने उन्हें अपनी सफेद रंग की कार में बिठाया। वह उन्हें पहले दोराहा की तरफ ले गया और फिर यू-टर्न लेकर वापस एक होटल पहुंचा। होटल में प्रदीप मिश्रा ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता बेहोश होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसने उसके पर्स में 10,000 रुपये भी डाल दिए और शॉपिंग करने को कहा। फिर आरोपी ने उसे कार से उतारकर एक ऑटो रिक्शा में बिठा दिया और ऑटो रिक्शा वाला उसे वेर्का नहर, फिरोजपुर रोड पर छोड़कर चला गया। पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नशे वाली सिगरेट पिलाकर स्पेशल चाइल्ड से दुष्कर्म दूसरे मामले में दुगरी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय विशेष बालक (स्पेशल चाइल्ड) के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी ने उनके बेटे को नशे वाली सिगरेट पिलाई, जिसके चलते वह विशेष बालक नशे में हो गया और अपराधी ने इस बात का फ़ायदा उठा कर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोपी इस बात से भली-भांति परिचित था कि बच्चा विशेष बालक है, जिसका फायदा उठाकर उसने यह अपराध किया। दुगरी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


