अमृतसर | डेरा बाबा नानक के गांव खासावाली में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए श्री गुरु हर राय साहिब वेलफेयर एसोसिएशन आगे आई है। एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ित और जरूरतमंद गुरुद्वारा के ग्रंथी साहिब, बाबा केकुलवंत सिंह को आर्थिक सहायता प्रदान की। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि डेरा बाबा नानक क्षेत्र में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रंथी साहिब बाबा केकुलवंत सिंह के घर को भी बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचा है। इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने उनकी मदद करने का फैसला किया। एसोसिएशन ने ग्रंथी साहिब को 25 हजार रुपए की राशि भेंट की।


