अमृतसर| एनसीसी के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ (पीएचएचपीएंडसी) निदेशालय ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (एआईटीएससी) सीनियर डिवीजन चैंपियनशिप को लगातार दूसरे साल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत से निदेशालय ने 2024 के बाद 2025 में भी अपना दबदबा कायम रखा। पीएचएचपीएंडसी निदेशालय के कैडेटों ने देशभर के 16 निदेशालयों को पछाड़ते हुए 16 स्वर्ण और 8 रजत पदक अपने नाम किए। ये सफलता अमृतसर ग्रुप एनसीसी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का नतीजा है। मेजर जनरल जेएस चीमा ने विजेता कैडेटों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


