दमदमी टकसाल ने शुरू किया राहत अभियान

अमृतसर| पंजाब में आई बाढ़ ने किसानों की फसलों को बुरी तरह तबाह कर दिया है, जिससे असंख्य किसान बेघर और बेसहारा हो गए हैं। इस संकट की घड़ी में,सिख कौम की प्रमुख जत्थेबंदी दमदमी टकसाल (जत्था भिंडरां महिता) ने इन प्रभावित किसानों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने का बीड़ा उठाया है। टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी किसान हैं और बाढ़ से प्रभावित किसानों को फिर से खड़ा करना हमारा धार्मिक और कौमी फर्ज है। इस फैसले के तहत दमदमी टकसाल प्रभावित खेतों को दोबारा खेती योग्य बनाएगी और किसानों को बीज, खाद, औजार और अन्य आवश्यक सामग्री मुहैया कराएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *