पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को दी 40 नई फॉगिंग मशीनें

अमृतसर| पंजाब सरकार ने जिले में बढ़ते डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अमृतसर को 40 नई छोटी फॉगिंग मशीनें दी हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से इन मशीनों का उपयोग प्रभावित इलाकों में फॉगिंग के लिए किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन ने सिविल सर्जन कार्यालय में मशीनों का डेमो परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से प्रभावित गांवों और शहरों में फॉगिंग का कार्य और तेज़ी से होगा। इस मौके पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर, जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह, एएमओ गुरदेव सिंह, एसआई सुखदेव सिंह तथा एंटी लार्वा स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *