पंजाब राज्य बिजली बोर्ड ऑल कैडर पेंशनर्स एसो. की बैठक

अमृतसर| पंजाब राज्य बिजली बोर्ड ऑल कैडर पेंशनर्स एसोसिएशन, पश्चिम मंडल अमृतसर सर्कल की बैठक प्रमोद कुमार सिक्का की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पेंशनर नेताओं अशोक पुरी, प्रमोद कुमार सिक्का, नरेश कुमार, हरभजन सिंह झंझोटी और जेपी सिंह औलख ने पंजाब सरकार से मांग कह कि छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 2.59 फैक्टर और रिपोर्ट के दूसरे भाग 5.10 पैरा को लागू करके पैंशनरों को इंसाफ दिया जाए। इस मौके पर सोहन सिंह, राम किशन, दर्शन कुमार, गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह छीना, अनूप सिंह, भजन सिंह आदि पेंशनभोगी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *