मनुष्य की महानता उसकी सोच चेतना में होती है : साध्वी भारती

अमृतसर | दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा राम तलाई मंदिर में सत्संग आयोजन किया। जिसमें साध्वी भारती ने उच्च और आध्यात्मिक विचारों को साझा करते हुए जीवन के सच्चे उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य की महानता उसकी सोच और चेतना में होती है। जहां पशु केवल अपनी प्राकृतिक प्रवृत्ति के अधीन होते हैं, वहीं मनुष्य अपनी सोच को बदलकर ईश्वर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यह संसार एक रंगमंच है, लेकिन अपनी भूमिका चुनने की स्वतंत्रता हमारे हाथ में है। हम अपना जीवन एक कहानी बनाते हैं और यह हमारी सोच ही है जो उस कहानी को प्रेरणादायक या साधारण बनाती है। साध्वी ने स्पष्ट किया कि सच्चे मार्ग की पहचान केवल सतगुरु ही करवा सकते हैं। जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धर्म और कर्म का रास्ता दिखाया था। वैसे ही आज के समय में भी सतगुरु हमारे अंदर के अंधकार को दूर करके आत्मा को प्रकाश प्रदान करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *