अमृतसर | भैरव नाथ मंदिर में जागरण करवाया गया। बाबा सुरजीत नाथ की अध्यक्षता में कराए जागरण में भजन मंडलियों ने बाबा का गुणगान किया। जागरण में पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके पवित्र ज्योति प्रज्वलित की । गणेश वंदना से शुरू किए जागरण में कई भजन गाए। इस मौके पर अनिल कुमार, राजकुमार अर्जुन कुमार, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।


