पार्वती देवी अस्पताल में चेकअप कैंप कल

अमृतसर| श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल (यूनिट-2) की ओर से लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर, आईएनए कॉलोनी, यासीन रोड, अमृतसर में लगाया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। प्रमुख विभागों में डायबेटोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन, पंचकर्म तथा फिजियोथेरेपी शामिल हैं। शिविर में कई तरह की निःशुल्क जांच और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट, एक्स-रे स्क्रीनिंग, ईसीजी, शुगर और बीपी जांच विशेष रूप से शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *