अमृतसर| अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (एजीसी) ने एमआईटीएस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन किया हैं। एमआईटीएस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी है, जो सॉफ्टवेयर विकास, आईटी परामर्श और कॉर्पोरेट प्रशिक्षण में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है। इस अवसर पर एडवोकेट अमित शर्मा, चेयरमैन एजीसी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता छात्रों को अकादमिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने में सहायक होगा। डॉ. रजनीश अरोड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर और डॉ. गौरव तेजपाल, प्रिंसिपल एजीसी ने कहा कि यह सहयोग एजीसी की उस सोच को मजबूती देता है, जिसके तहत छात्रों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान दिया जाता है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाता है।


