रायसेन में घने कोहरे और हवाओं ने बढ़ाई ठंड:पारा 6-7 डिग्री तक लुढ़का, एक जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

रायसेन में सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही, इस सीजन में पहली बार घना कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर रही गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। रायसेन में शनिवार को हुई बारिश के बाद लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 से 22 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जो 13 डिग्री से 9 डिग्री पर पहुंच गया है। शीतलहर चलने से लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा जाएगा। आज सुबह की रायसेन की तस्वीरें देखिए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *