शाजापुर में स्कूल बस में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग:थैली में भरकर लाए पेट्रोल को टायरों पर छिड़का, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोंकर रोड पर घर के बाहर खड़ी स्कूल बस में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। बस में आग की लपटें दिखते ही रहवासी और बस मालिक जाग गए। उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12.30 बजे की है। दरअसल, झोंकर रोड पर रहने वाले रईस मंसूरी की बस नगर के निजी स्कूल के अटैच थी। रात 12.30 पर किसी अज्ञात बदमाश ने बस के टायर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बदमाश अपने साथ थैली में पेट्रोल भरकर लाए थे। मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगाने वाले संदिग्धों का पता लगाने के लिए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पंप के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि सुबह तक बस में आग लगाने वाले बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *