दुर्गा पूजा में खुल जाएगा बहुबाजार-सिरमटोली रूट

कांटाटोली-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के निर्माण कार्य की वजह से किए गए रूट डायवर्ट को दुर्गा पूजा में खोल दिया जाएगा। वाहन सवार उक्त मार्ग पर आना-जाना कर सकेंगे। दुर्गा पूजा में पंडाल घूमने के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट रूट को खोलने के लिए संबंधित विभाग से बातचीत शुरू कर दी है। पूजा से पहले अगर निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो कुछ दिनों के लिए काम बंद कराया जाएगा। इसके बाद बहुबाजार से डायवर्ट कर चुटिया होते हुए क्लब रोड के रास्ते सिरमटोली तक जाने वाली गाड़ियों को सीधा सिरमटोली भेजा जाएगा। वहीं कांटाटोली फ्लाईआेवर से उतरकर यू-टर्न लेते हुए बहुबाजार से डायवर्ट रूट में जाने वाली गाड़ियां भी सीधा सिरमटोली चौक की आेर जा सकेंगी। ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि दुर्गा पूजा में काफी संख्या में लोग स्टेशन रोड पहुंचते हैं। ऐसे में उक्त रूट पर काफी भीड़ होती है। हर हाल में पूजा के समय डायवर्ट रूट को खोल दिया जाएगा ताकि वहां से आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। प्रशासन इसकोे लेकर तैयारी कर रहा है। नवरात्र के दौरान रोका जाएगा फ्लाईओवर का निर्माण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *