टीकमगढ़ शहर के विजय राघव मंदिर में सनातन धर्म समरसता के लिए श्री रामचरित मानस का पाठ चल रहा है। रामायण की हर चौपाई पर यज्ञ में आहुति डाली जा रही है। 1 जनवरी को मंदिर परिसर से सनातन धर्म समरसता पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल लोग करीब 18 किमी पैदल चलकर बगाज माता मंदिर पहुंचेंगे। विजय राघव मंदिर के महंत सुधीर मिश्रा ने बताया कि विश्व शांति के लिए सनातन धर्म समरसता पद यात्रा निकाली जाएगी। पिछले 13 सालों से 1 जनवरी के दिन यात्रा का आयोजन किया जाता है। नए साल पर लोग पश्चिमी संस्कृति को अपनाकर धार्मिक कार्यक्रमों से दूर होते जा रहे हैं। लोगों को सनातन परंपरा से जोड़े रखने के लिए सनातन समरसता पद यात्रा की पहल की गई थी। इस बार भी 1 जनवरी को विजय राघव मंदिर से बगाज माता मंदिर तक (18 किमी) पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु संत और शहर के लोग शामिल होंगे। बगाज माता मंदिर में होगी महा आरती महंत सुधीर मिश्रा ने बताया कि 26 दिसंबर से मंदिर परिसर में अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया था। रामायण की हर चौपाई पर यज्ञ में आहुति डाली जा रही है। आज पूर्णाहुति, हवन और भजन कीर्तन का आयोजन होगा। 1 जनवरी सनातन धर्म समरसता पद यात्रा निकलेगी। यात्रा के समापन पर बगाज माता मंदिर में भव्य महाआरती और प्रसाद वितरण होगा।


