छह फिजियोथेरेपी कॉलेज मंजूर, मनेंद्रगढ़ भी शामिल

मनेंद्रगढ़ | छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए कुल 83.62 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये नए कॉलेज मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक कॉलेज के निर्माण के लिए लगभग 13.93 करोड़ रुपए की लागत आएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश के युवाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के नए अवसर खोलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *