भास्कर न्यूज | सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई की है। 14 सितंबर की रात चौकी बसदेई और थाना रामानुजनगर की संयुक्त टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 17,620 रुपए नगद बरामद किए। चौकी बसदेई पुलिस को सूचना मिली थी कि लोधिमा में नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से रामकुमार रजवार, उमाशंकर सिंह, बादू राजवाड़े, बनारसी यादव, रमेश, रामसाय और सोमारसाय को पकड़ा। इनके पास से 7,390 रुपए जब्त किए गए। इसी तरह, थाना रामानुजनगर की टीम ने ग्राम मांजा में छापा मारा और तिरथ बरगाह, जुगेश्वर प्रसाद साहू, पंकज साहू, तरुण साहू, श्यामले राजवाड़े, नेतलाल प्रजापति, मुकेश साहू और महेंद्र साहू को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनके पास से 10,230 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस की गिरफ्त में जुआरी।


