मानस तिहार व महोत्सव में 14 मंडलियों ने दी प्रस्तुति

बालोद|शहर के कुंदरुपारा में आराधना बालिका मानस परिवार, मानस युवा शक्ति संगठन और वार्डवासियों के सहयोग से तीन दिवसीय मानस तिहार और पितर महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी मौजूद रही। अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने की। वही विशेष अतिथि के रूप में पार्षद गिरीश गुप्ता, गोमती रात्रे, गोकुल ठाकुर, बीरझू ठाकुर, ग्राम पटेल रामभगत ढीमर उपस्थित रहे। रविवार को 6 मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर मानस दर्शन-जीवन दर्पण के संस्थापक दिलीप गुहा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। अध्यक्षता तुलसी मानस प्रतिष्ठान के जिला प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *