संबलपुर से खामतराई तक 6 किमी सड़क पर गड्ढे

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला तहसील व ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को मुश्किल भरा सफर तय करने विवश होना पड़ रहा है। संबलपुर से खामतराई तक 6 किमी मार्ग खराब हो गया है। जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। कन्याडबरी के ग्रामीणों के लिए सड़क मुसीबत बन गई है। कुछ महीने पहले नाहंदा से संबलपुर तक मार्ग का डामर नवीनीकरण किया गया है। लेकिन बरसात में वह भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी मार्ग से बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं। उन्हें भी मार्ग जर्जर होने के कारण दिक्कत हो रही है। ग्रामीण जागेश्वर साहू ने बताया कि किसानों को खाद, बीज व धान बेचने के लिए इसी मार्ग से समिति जाना पड़ता है। ग्राम संबलपुर के सरपंच फणीश्वर साहू, जनपद सदस्य चित्ररेखा साहू ने विधायक, कलेक्टर व विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है। कन्याडबरी के धर्मेंद्र साहू, नरेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, अश्वनी साहू, अनूप यादव, मनसाय साहू, देव नेताम, कमलेश साहू, देवनाथ कंवर, दिलीप साहू, उमा तरम, खेमन कुलदीप, पोषण तारम, मोखन विश्वकर्मा ने सड़क नवीनीकरण की मांग की है। रीवागहन से खपरी तक मार्ग बदहाल: रींवागहन, कुआंगांव, गणेश खपरी 7 किमी मार्ग चलने लायक नहीं है। मार्ग की गिट्टी उखड़ गई है। सड़क गड्ढे व कीचड़ से सराबोर है। ग्रामीण बांसुगराम, सुमन सोनबोईर, रेवाराम साहू, मोतीराम ने सड़क नवीनीकरण की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *