कान्यकुब्ज सभा के करुणा शंकर तिवारी नए अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कान्यकुब्ज सभा भवन कौरिनभांठा में आयोजित आमसभा में अध्यक्ष पद के लिए करुणा शंकर तिवारी का नाम प्रकाश शुक्ला ने प्रस्तावित किया। सुनील बाजपेई ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से करुणा शंकर तिवारी को कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदीप मिश्रा व डॉक्टर सूर्य प्रकाश द्विवेदी को सर्वसम्मति से संरक्षक पद ग्रहण करने का सभा ने निवेदन किया। जिसे संरक्षक द्वय ने स्वीकार किया। सभा में सर्वप्रथम प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां की विवेचना की। अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा के कोषाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय- व्यय विवरण प्रस्तुत कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुमानित बजट की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्राप्त की। बैठक के दौरान डॉ. अरुण शंकर दीक्षित, प्रकाश शुक्ला, आरपी दीक्षित, मनीष मिश्रा, सुनील बाजपेई, उमाकांत बाजपेई, आशीष त्रिपाठी ने समाज की आर्थिक स्थिति के सुधार एवं सामाजिक गतिविधि के उन्नयन के लिए सुझाव दिए। आम सभा में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर ऋषि कुमार तिवारी, वीडी तिवारी, प्रभात तिवारी, विवेक शुक्ला, डॉ. आलोक मिश्रा, मुकेश तिवारी, यज्ञ नारायण शुक्ला, श्रीकांत दीक्षित, निर्मल शुक्ला, मदन मोहन मिश्रा, उमाकांत बाजपेई, भूपेन्द्र बाजपेई, आशुतोष तिवारी, इन्द्र कुमार तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *