वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- कतर पर इजराइली हमले की जानकारी नहीं थी; मिसाइल दागने के बाद पता चला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें कतर पर इजराइल के हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। ट्रम्प ने साफ किया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें हमले से पहले आगाह नहीं किया था। पिछले हफ्ते इजराइल ने कतर में हमास नेताओं को निशाना बनाकर हवाई हमला किया था। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस ऑपरेशन की जानकारी तभी मिली, जब मिसाइलें पहले ही दागी जा चुकी थीं। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस को हमले से ठीक पहले सूचित किया था। हालांकि, इजराइली पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि यह पूरी तरह इजराइल का स्वतंत्र फैसला था। अमेरिका, इजराइल और कतर तीनों ही सहयोगी देश हैं। खास बात यह है कि कतर गाजा युद्ध में युद्धविराम कराने की कोशिशों में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ——————————- 15 सितंबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *