सेवा पखवाड़ा कल से… सफाई समेत जनसेवा के कई काम होंगे

भास्कर न्यूज | सूरजपुर भाजपा के शहर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज में एक कार्यशाला का आयोजन किया। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने की। इस अवसर राजेश महलवाला, राजेश्वर तिवारी, मुकेश गर्ग, थलेश्वर साहू, अजय अग्रवाल शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जैसे स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता, लोकल फॉर वोकल अभियान और पुस्तक वितरण को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए। संचालन मंडल महामंत्री राजू देवांगन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रमोद तायल ने किया। कार्यशाला में डॉ. एचएन चतुर्वेदी, राजेश साहू, असरफ इराकी, प्रदीप सोनी, मुख्तार तिवारी, सत्यनारायण जायसवाल, शिवशंकर साहू, हिमांशु जैन, लक्ष्मण कसेरा, अजय सिंह प्रमुख थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *