बेटियों ने दो कांस्य पदक लाकर बढ़ाया अपने विद्यालय का मान

भास्कर न्यूज | सरोना शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल अभनपुर की छात्राओं ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग से वंदना भास्कर, सीनियर वर्ग से प्रीति मरकाम कांस्य पदक जीता। इन बेटियों ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया, बल्कि अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बनकर उभरी है। जन भागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी मंडल सरोना के अध्यक्ष ने कहा हमारी बेटियों ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह सफलता हमारे विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और खेल प्रशिक्षण के प्रति उनकी ईमानदारी का परिणाम है। विद्यालय की प्राचार्य आरपी नेताम, स्पोर्ट्स टीचर माधुरी साहू को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *