भास्कर न्यूज | सरोना शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय सरोना में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसरपंच दिनेश सहारे थे। अध्यक्षता अधीक्षिका लक्ष्मी नेताम ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य चिंतामणि रामटेके, वार्ड पंच तामेश्वर कोराम थे। विद्यालय की नवमी के छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्रदान की गई। उपसरपंच दिनेश सहारे ने कहा राज्य और केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सरस्वती साइकिल योजनाएं छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इससे शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि और अधिक बढ़ेगी। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है।


