एसआई भर्ती में एआई से पकड़े 2 डमी अभ्यर्थी:बायोमेट्रिक इंप्रेशन लेने पर पता चला, जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देते हुए दो संदिग्ध डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा है। प्रतापनगर और सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्रों से एक-एक अभ्यर्थी को पकड़ा है। न्यू भूपालपुरा स्थित ग्रिगोरियस स्कूल में धौलपुर के सुनील गुर्जर और देबारी स्थित अरावली कॉलेज में धौलपुर के ही पवन शर्मा की हिस्ट्री सामने आई। जांच में इनकी जगह किसी और के नाम सामने आए। ऐसे में इन्हें परीक्षा नहीं देने दी और सेंटर प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी।दोनों ही संदिग्धों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। जानकारी अनुसार दोनों ही अभ्यर्थी जब केन्द्र में परीक्षा देने पहुंचे तब वे मूल परीक्षार्थी थे। लेकिन जब इनके बायोमेट्रिक इंप्रेशन लिए गए तो पूर्व में इनके द्वारा दी गई परीक्षा में किसी अन्य का नाम सामने आया। ऐसे में ये पकड़े गए। इन संदिग्ध परीक्षार्थियों के खिलाफ पूर्व में दी गई परीक्षाओं के मामलों में जांच की जा रही है। सुखेर थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। एआई से पकड़े गए अभ्यर्थी
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में पहली बार एआई बेस्ट बायोमेट्रिक सॉफ्टवेयर का उपयोग हुआ है। जो नकल गिरोहों के डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाने वालों पर कड़ी नजर रखता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में दी गई परीक्षाओं और उसमें दिए गए नाम की डिटेल तक आ जाती है। अभ्यर्थी ने कब और कौन सी परीक्षा दी। इसका पता लग जाता है। इसी तकनीक से उदयपुर में पकड़े गए दो संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए और आगे इसी तकनीक से जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *