अबोहर में वाशिंग पावडर कंपनी कर्मचारियों से मारपीट:घर में बंधक बनाकर रखा, 3 पुरुष- 2 महिलाएं, सरपंच के सामने भी दुर्व्यवहार

फाजिल्का के अबोहर में मोगा से सर्फ बेचने आए तीन पुरुष और दो महिला कर्मचारियों के साथ गांव भंगाला में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि, एक स्थानीय व्यक्ति ने कर्मचारियों को अपने घर में बंधक बना लिया। आरोपी ने उन पर बहावलवासी में रहने वाले अपने साले को घटिया सर्फ देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों के इनकार करने पर भी उन्हें पीटा गया। महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। गांवों में जाकर बेचते हैं वाशिंग पावडर पीड़ित कर्मचारी राजिंदर कुमार, मनदीप, बलविंदर, संतोष और कैलाश एक निजी वाशिंग पावडर कंपनी में काम करते हैं। वे कार में वाशिंग पावडर लेकर गांवों में बेचने जाते हैं। जब आरोपी ने अपने साले से बात की पुष्टि की, तो साले ने स्पष्ट किया कि इन कर्मचारियों ने उसे कोई सर्फ नहीं दिया था। इसके बावजूद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों को पीटा। पीड़ितों ने जब गांव के सरपंच से मदद मांगी, तो आरोपी ने सरपंच के सामने भी उनसे दुर्व्यवहार किया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। सभी घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *