कपूरथला में ब्राह्मण सभा के नेता पर हमला:लोहे की रॉड से पिटाई की, तेज रफ्तार कार ड्राइवर को धीरे चलने को कहा

कपूरथला में श्री सत्यनारायण बाजार से मंगलवार रात करीब 10 बजे घर लौट रहे ब्राह्मण सभा के नेता और एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के प्रदेश उपप्रधान लाली भास्कर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल लाली भास्कर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना उस समय हुई जब भास्कर ने एक तेज रफ्तार कार के चालक को धीमा चलने को कहा। इस पर कार में सवार युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी। जिसके बाद युवकों ने फोन कर दो बाइक सवार साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर लोहे की रॉड से भास्कर पर हमला कर दिया। डीएसपी बोले– दो हमलावरों को पकड़ा भास्कर ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचानते। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब के डीजीपी को भी की थी। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि, सिटी थाना पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है। एसएचओ के अनुसार, दोनों बाइक सवार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। भास्कर का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *