जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक की मॉक ड्रिल:NSG कमांडोज ने आतंकियों से विमान को छुड़वाया, लगातार मिल रही धमकियों को लेकर ऑपरेशन

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात प्लेन हाईजैक को लेकर मॉक ड्रिल की गई। NSG कमांडोज ने आतंकियों से विमान को करीब पौने दो घंटे में छुड़वा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ टीम भी सक्रिय रही। एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात करीब 2:15 बजे एनएसजी कमांडो की ओर से विमान हाईजैक की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान एनएसजी कमांडो के साथ राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ की भी टीमें भी सक्रिय रही। मॉक ड्रिल के दौरान आतंकियों की ओर से एक विमान को हाईजैक कर जयपुर लाया गया था। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एनएसजी कमांडो ने विमान को छुड़ाने के लिए कमान संभाली। राजस्थान पुलिस और सीआरपीएफ टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। 4 आतंकियों से छुड़ाया प्लेन एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के व्हीकल गेट और एप्रन एरिया में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। करीब पौने 2 घंटे चले ऑपरेशन के बाद तड़के करीब 4 बजे आतंकियों के कब्जे से विमान को छुड़ा लिया गया l सुरक्षा बलों की सफलतापूर्वक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन नजर आई। सुरक्षाबलों की प्रतिक्रिया का परीक्षण जयपुर एयरपोर्ट पर आयोजित मॉक ड्रिल में विमान के हाईजैक होने की स्थिति में सुरक्षाबलों की प्रतिक्रिया का परीक्षण किया गया। NSG कमांडोज ने आतंकियों के हाईजैक किए प्लेन को घेर लिया। NSG कमांडोज ने आतंकियों को न्यूट्रलाइज कर विमान को सुरक्षित छुड़वाने को लेकर प्रेक्टिस की। मॉक ड्रिल के जरिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सुरक्षाबलों की आपातकालीन स्थिति में तैयारियों की जांच करना था। बताया जा रहा है कि जयपुर एयरपोर्ट को लगातार धमकियां मिलने के चलते विमान हाईजैक को लेकर ये मॉक ड्रिल की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *