टोंक जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला दिखा। सुबह से हल्की हवाएं चलने और हल्के बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार की तुलना में तेज धूप नहीं रही, जिससे पारा भी गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 घंटे में 3 से 4 डिग्री में गिरावट देखी गयी । सोमवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री था, जबकि मंगलवार को घटकर 32-33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। दिन में राहत, रात में कूलर-एसी की रफ्तार तेज गर्मी घटने के बावजूद लोग रात में एसी और कूलर तेज गति से चला रहे हैं। वहीं दिन के समय इनकी स्पीड कम कर दी गई है। बीसलपुर बांध से लगातार पानी निकासी इधर, बीसलपुर बांध से एक गेट के जरिए पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर 9 को डेढ़ मीटर खोलकर सोमवार और मंगलवार दोनों दिन प्रति सेकंड 9015 क्यूसेक पानी की निकासी जारी रही।


