लुधियाना में मंदबुद्धि बच्चे से कुकर्म:पीड़ित की मां बोली-अमृतधारी है हमारा परिवार, पड़ोसी ने बेटे को पिलाई सिग्रेट,नहीं हो रही गिरफ्तारी

पंजाब के लुधियाना में थाना दुगरी के अधीन आते एक इलाके में मंदबुद्धि बच्चे के साथ उसके पड़ोसी ने कुकर्म कर दिया। आरोपी ने बच्चे को बहलाया फुसलाया। वह उसे अपने कमरे में ले गया जहां उसने उसे नशे से भरी हुई सिगरेट पिलाई। बच्चा जब नशे में आ गया तो उसने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ थाना दुगरी में मामला भी दर्ज करवाया लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 13 अगस्त की है घटना जानकारी देते हुए पीड़ित बच्चे की मां ने कहा कि 13 अगस्त को आरोपी पड़ोसी उनके मंदबुद्धि बच्चे को घर से यह कहकर ले गया कि आओ मेरे कमरे में बैठकर बातें करते है। महिला मुताबिक उसका बेटा उसके साथ चला गया। उनका पूरा परिवार अमृतधारी है। आरोपी ने उनके बेटे को नशे से भरी हुई सिगरेट पिलाई और उससे गलत काम किया। बच्चे जब घर आया तो उसकी हालत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। उसे जब चैक किया तो पता चला कि पड़ोसी ने उसके साथ कुकर्म कर दिया है। एक महीने से मैं थाने के चक्कर लगा रही हूं लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। राजीनामा का आरोपी बना रहा दबाव पीड़िता मुताबिक उसने तुरंत थाना दुगरी में शिकायत दर्ज करवाई। बच्चे का मैडिकल भी हो गया है लेकिन पुलिस आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़िता ने कहा कि आरोपी जिस घर में रहता है वहां के मकान मालिक और प्रिंस की मां मिलकर उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे है। आरोपी बिजली ठीक करने का काम करता है। उस घटना के बाद मंदबुद्धि बच्चा अभी तक सहमा हुआ है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उनसे मांग की है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। उधर, थाना दुगरी के ASI रविंदर कुमार मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे है लेकिन आरोपी अभी फरार है। पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *