पंजाब के बरनाला में पुराना सिनेमा रोड पर एक महिला से लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कानों से बालियां खींचकर फरार हो गया। पीड़िता कांता देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठी थी। एक युवक ने उनके पास आकर हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके तुरंत बाद उसने कानों से बालियां खींच लीं। कांता देवी ने पीछा करने की कोशिश की। लेकिन तब तक आरोपी दूसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जांच शुरू करदी गयी है। वही सिटी वन के प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में इस तरह की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।


