लुधियाना पुलिस ने सचिन शर्मा को किया गिरफ्तार:10 क्विंटल नकली घी से जुड़ा मामला, सारा स्टॉक चोरी

लुधियाना जिला पुलिस ने नकली देसी घी मामले में सोमवार को जगराओं से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सचिन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मोहल्ला रोटियां के नलकेया वाला चौक से पकड़ा। देसी घी और रिफाइंड हुआ था बरामद थाना सिटी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला फरवरी 2022 का है। उस समय जिला स्वास्थ्य अधिकारी गुरप्रीत सिंह और फूड सेफ्टी अधिकारी तरुण बंसल की टीम ने लुधियाना के बड़े बाल में छापेमारी की थी। इस दौरान एक फैक्ट्री से करीब 10 क्विंटल नकली देसी घी और रिफाइंड बरामद किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने तीन साल तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान सारा स्टॉक चोरी हो गया। 10 जनवरी 2025 को फूड सेफ्टी अफसर तरुण बंसल के बयान पर स्टॉक चोरी का मामला दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश तक फैली सप्लाई पुलिस ने मामले में गोविंद कॉलोनी में एक घर पर कई बार छापेमारी की है। जांच में सचिन शर्मा का नाम सामने आया। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गोविंद कॉलोनी के कुछ लोग नकली देसी घी का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। इनकी सप्लाई पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक फैली हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *