फाजिल्का में रेलवे ट्रैक पर बैठा 9 वर्षीय बच्चा:किसानों के धरना प्रदर्शन में हुआ शामिल, बोला- मांगें मनवाने के लिए लड़ाई में हुआ शामिल

पंजाब बंद के चलते फाजिल्का में भी विभिन्न जगहों से पहुंच रहे किसानों द्वारा हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम किए जा रहे हैंl जिसके चलते मलोट चौक में फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक जाम किया गया हैl कड़ाके की ठंड के बीच 9 वर्षीय बच्चा किसानों धरने की अध्यक्षता करता नजर आयाl जिसने कहा कि किसान आंदोलन के तहत अपनी मांगे मनवाने के लिए वह संघर्ष में शामिल हुआ हैl 9 साल के मनकीरत ने बताया कि वह दूसरी कक्षा में पढ़ता है और गांव कौड़ियांवाली का रहने वाला हैl वह किसानों की मांगे पूरी करवाने के लिए किए जा रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ हैl जिसके चलते आज रेलवे ट्रैक पर धरने प्रदर्शन में बैठा हुआ हैl वह अपने पिता के साथ इस लड़ाई में शामिल हुआ हैl रेलवे ट्रैक पर बैठना मजबूरी : नरेंदरपाल मनकीरत के पिता नरेंदरपाल सिंह ने बताया कि आज वह किसानों के समूह के साथ रोष धरने में शामिल हुए हैंl जिसमें उसका बच्चा भी इस धरने में पहुंचा है। नरेंदरपाल सिंह का कहना है कि वह मानते हैं कि ठंड बहुत ज्यादा है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और आग का सहारा लेना पड़ रहा हैl लेकिन रेलवे ट्रैक पर बैठना उनकी मजबूरी हैl बच्चे के धरने में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इन बच्चों के भविष्य के लिए वह आज वह किसानी लड़ाई लड़ रहे हैंl बता दें कि फाजिल्का के रेलवे ट्रैक पर लगे इस धरने की वजह से फाजिल्का, फिरोजपुर और श्रीगंगानगर सहित बठिंडा जाने वाले कई रूट प्रभावित हुए हैं l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *