किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान जत्थेबंदियों द्वारा किए गए पंजाब बंद के आह्वान पर आज मोगा में बंद का असर दिखाई दिया। यहां पर बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। बता दें कि, किसानों की ओर से अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष किया जा रहा है। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ओर से लगातार मरण व्रत किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल को जबरन अस्पताल में भर्ती करवाने की कोशिश की जा रही है। जिसे लेकर किसानों में रोष देखने को मिल रहा है। पंजाब बंद के तहत मोगा में असर देखने को मिल रहा है। सभी बाजार बंद है और मोगा के मेन चौक को बंद किया गया है।


