मानसा में व्यापारियों ने मार्केट किया बंद:रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान; बोले- मांगें मानने की बजाय अत्याचार कर रही सरकार

मानसा में किसान आंदोलन को व्यापारियों ने दुकानें बंद कर समर्थन दिया। आपातकालीन सेवाएं को छोड़कर शहर में पूरा मार्केट बंद रहा। किसान बड़ी संख्या में रेलवे लाइनों और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े हैं। किसान नेता जगदेव सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आज पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए बंद का आह्वान किया है। अत्याचार कर रही केंद्र सरकार- जगदेव उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान बड़ी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की मांगें मानने की बजाय उन पर अत्याचार कर रही है। जगदेव सिंह ने कहा कि समाज का हर वर्ग आज किसानों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है। इस मुद्दे पर चल रहे संघर्ष में संघर्ष विराम के आह्वान का समर्थन करने के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *