छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में करीब ढाई माह पहले हत्या का मामला सामने आया था। एनटीपीसी रेल लाईन में युवक की लाश मिली थी। इस मामले में अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। ऐसे में मृतक के परिजनों ने एसपी को आवेदन सौंपकर मामले में जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए आवेदन में बरलिया का रहने वाला जगदीश सारथी बताया कि उसका बेटा शिवनारायण सारथी NTPC लारा में पेट्रोलिंग मेन के पद पर काम करता था। 30 जून को वह अपने ड्यूटी पर गया था कि उसी दिन शिवनारायण के साथ काम करने वाला केतन यादव ने फोन पर सूचना थी कि उसके बेटे का मार्डर हो गया है। जिसके बाद जगदीश सारथी घटना स्थल पर पहुंचा और उसने देखा कि शिवनारायण की लाश पड़ी हुई थी। घटना की सूचना पर तमनार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद अपराध दर्ज किया। उसने अपने आवेदन में बताया कि इसके बाद से तमनार पुलिस ने न तो मर्डर करने वाले शख्स को पकड़ा है और न ही उसकी तालाश कर रही है। पीड़ित ने मामले में पुलिस अधीक्षक से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह था मामला
तमनार थाना क्षेत्र के कसडोल गांव के पास राटरोट रेलवे ट्रैक किनारे बने नाली में एक शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान बरलिया निवासी शिवनारायण सारथी 30 साल के रूप में हुई थी। वह NTPC में रेलवे पेट्रोलिंग मैन के पद पर काम करता था। सुबह 6 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। शिवनारायण के सिर, पीठ और गले में चोट के निशान मिले थे।


