खोडरी रेंज के प्रभारी रेंजर निलंबित:मरवाही वनमंडल में वृक्षारोपण में लापरवाही, बिलासपुर सीसीएफ ने की कार्रवाई

मरवाही वनमंडल के खोडरी परिक्षेत्र में ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत वृक्षारोपण में लापरवाही के कारण परिक्षेत्र अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। बिलासपुर वृत्त के मुख्य वनसंरक्षक प्रभात मिश्रा ने यह कार्रवाई की है। 24 अगस्त 2025 को खोडरी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2210 में किए गए वृक्षारोपण कार्य के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। पौधों को मानक दूरी पर नहीं लगाया गया था। साथ ही केवल 2 इंच से 1 फीट ऊंचाई के पौधों का ही रोपण किया गया था। मनीष श्रीवास्तव पर रोपड़ तकनीक पर नियंत्रण न रखने और शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही का आरोप है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण और अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में मनीष श्रीवास्तव को अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी में तैनात किया गया है। खोडरी परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार वन परिक्षेत्र अधिकारी पेंड्रा, ईश्वरी प्रसाद खूंटे को सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *